फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua News Health department suspends doctor accused of attack in Kathua Medical College

Jammu Kashmir: कठुआ मेडिकल कॉलेज में हमले के आरोपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

Mon, 04 Nov 2024 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 03:49 AM IST
सार

डॉक्टर जहीर अब्बास को स्वास्थ्य विभाग ने कठुआ मेडिकल कॉलेज में जूनियर नर्सिंग कर्मचारी और कैंटीन संचालक पर हमले के आरोप में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Kathua News Health department suspends doctor accused of attack in Kathua Medical College
कठुआ जीएमसी - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के जूनियर नर्सिंग कर्मचारी और कैंटीन संचालक पर हमले के आरोपी डॉ. जहीर अब्बास को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। घटना वीरवार की है। इसे व्यक्तिगत रंजिश का मामला बताया जा रहा है।स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. जहीर अब्बास को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त सचिव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। आरोपी डॉक्टर जिला सांबा के एक्सीडेंट अस्पताल विजयपुर में बतौर चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


31 अक्तूबर को हुई घटना के बाद डॉक्टर को इस मामले में मुख्य अभियुक्त बताते हुए कठुआ थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को 48 घंटे के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसी कठुआ के जूनियर नर्सिंग कर्मचारी व कैंटीन संचालक पर हमले के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी थी। जीएमसी के पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रदर्शन करते हुए धरना भी लगाया था। तब स्थानीय विधायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद घटना के विरोध में कर्मचारी संगठनों में पैदा हुआ आक्रोश थम जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed