{"_id":"67bcb5fffebccf2540070b4f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-agr1006-553243-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की संदिग्ध हाल में मौत: सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईवे जाम, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की संदिग्ध हाल में मौत: सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईवे जाम, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
हाईवे जाम रहने से लगी वाहनों की लंबी लंबी कतारें
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। करीब 9 दिन पहले चड़वाल के 15 वर्षीय किशोर सुनंदन शर्मा की कथित बसहोली के एक शैक्षणिक संस्थान में संदिग्ध हाल में हुई मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन और गांव के लोगों ने करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को हत्या बताते हुए संस्थान प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा, इस मामले में संस्थान प्रशासन पूरी तरह से लिप्त है। पुलिस ने अभी तक किसी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया है, जिससे यह साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने पीछे हटना उचित समझा। करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद एसीआर विश्व प्रताप मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजन से बात की। परिजन ने जिला कलेक्टर (डीसी) से बात करने की मांग की, जिसके बाद एसीआर ने मोबाइल पर डीसी राकेश मिन्हास से परिजन की बात कराई। डीसी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद लोग हाईवे से हट गए।
विज्ञापन
इस घटना के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी, भाजपा के युवा नेता अजय भारती, पूर्व सरपंच सीमांत शर्मा और आम आदमी पार्टी के नेता ओम प्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने जिला और प्रदेश प्रशासन से मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।
हाईवे जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को देर शाम तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
परिजन की मांग:
मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
संस्थान प्रशासन और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।