{"_id":"613a72db8ebc3e137c279224","slug":"jammu-kashmir-news-4-rohingya-arrest-kathua-news-jmu243300594","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर रहे चार रोहिंग्या पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर रहे चार रोहिंग्या पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे चार रोहिंग्याओं को पुलिस ने वीरवार को लखनपुर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इन्हें हीरानगर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा जाएगा। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इनकी शिनाख्त मो. सलाम, मो. उमर फारुक, हसीना बेगम और मुस्तकिमा के रूप में हुई है। यह सभी किंबू टॉम बाजार म्यांमार के रहने वाले हैं और वर्तमान में कुटुफलम रिफ्यूजी कैंप नंबर 5 कॉक्स बाजार, बांग्लादेश में रह रहे थे।
एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल के अनुसार, वीरवार सुबह लगभग आठ बजे यह चारों जम्मू जाने के लिए लखनपुर बार्डर की ओर पैदल बढ़ रहे थे। बार्डर पर इनके दस्तावेजों की जांच में पता चला कि चारो रोहिग्यां हैं। पूछताछ में चारों ने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश से बदरपुर बॉर्डर तक अपनी यात्रा शुरू की थी। पांच सितंबर को उन्होंने बदरपुर से गुवाहाटी के लिए ट्रेन ली और उसी दिन वे गुवाहाटी से चलकर 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद, वे दिल्ली से कश्मीर जाने के लिए बस में सवार हो गए और वीरवार की सुबह लखनपुर पहुंचे। फिलहाल चारो को लखनपुर थाने में रखा गया है। इनका स्वास्थ्य परीक्षण और कोविड टेस्ट कराने के बाद शुक्रवार को हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेज दिया जाएगा। इस सेंटर में फिलहाल अवैध रुप से रह रहे रोहिंग्याओं को रखा जाता है।
--------------------------------------
पिछले सप्ताह नरवाल से भेजा गया था दंपती
पिछले सप्ताह जम्मू शहर के नरवाल में रह रहे रोहिंग्या दंपती को त्रिकुटा नगर पुलिस ने पकड़ने के बाद हीरानगर होल्ंिडग सेंटर भेज दिया था। यह दंपती अवैध रूप से जम्मू के नरवाल क्षेत्र में रह रहा था। अनवर हुसैन और नूरजहां पिछले कई सालों से नरवाल में रह रहे थे।
विज्ञापन
-------------
होल्डिंग सेंटर में 190 रोहिंग्या
इसके पहले 190 से ज्यादा रोहिंग्याओं को हीरानगर जेल में भेजा जा चुका है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर रोहिंग्याओं को एक जगह रखने के लिए विदेशी अधिनियम की धारा 3 (2) ई के तहत होल्ंिडग सेंटर को स्थापित किया गया था।