फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu and Ramban won the Under-19 boys category and girls category respectively.

Kathua News: अंडर-19 बालक वर्ग में जम्मू और बालिका में रामबन विजेता

विज्ञापन
Jammu and Ramban won the Under-19 boys category and girls category respectively.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर जिला बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतर-जिला यूटी स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। इस दिन खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में कठुआ को हरा जम्मू विजेता बना। इसी आयु वर्ग में बालिकाओं में रामबन ने विजेता ट्राॅफी पर कब्जा किया। जबकि जम्मू उपविजेता रहा।
विज्ञापन

बालकों की अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजौरी ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। जबकि पुंछ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपना दम दिखाया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए युवा मुक्केबाज़ों ने अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों के लिए मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed