{"_id":"6b09dd9ec3afaa66a109cad4","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138896-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे : उमर
विज्ञापन
बनी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने की घोषणा, जनसभा को भी किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घोषणा की लोहाई मल्हार को प्राथमिकता के आधार पर डिग्री कॉलेज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वीकृति पत्र पर वह स्वयं हस्ताक्षर करेंगे।
बनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोहाई मल्हार का दौरा करना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में तकनीकी बाधाओं के कारण कार्यक्रम संभव नहीं हो सका। उन्होंने क्षेत्र के विधायक और लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द नई तिथि निर्धारित कर सड़क मार्ग से लोहाई मल्हार का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े और दुर्गम इलाकों के साथ अतीत में नाइंसाफी हुई है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे स्थानों पर डिग्री कॉलेज स्थापित कर दिए गए हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है, जबकि लोहाई मल्हार जैसे दूरदराज क्षेत्र आज भी कॉलेज की सुविधा से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि लोहाई मल्हार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिलावर स्थित निकटतम डिग्री कॉलेज तक पहुंचने के लिए लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें कई घंटे का सफर लग जाता है। ऐसे में ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ना कठिन हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोहाई मल्हार में डिग्री कॉलेज की स्थापना को सरकार गंभीरता से आगे बढ़ाएगी ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
...............