{"_id":"6b09ddc555ec149a230cbf6b","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-138893-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: साइकिल में पैडल मारकर दिया जाएगा फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: साइकिल में पैडल मारकर दिया जाएगा फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
- 29 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम से जीडीसी तक निकलेगी साइकिल रैली
- ओलंपिक मूल्यों के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया जाएगा संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण कठुआ में आयोजित होगा। 29 नवंबर रविवार को मेरा युवा भारत, कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम से राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ तक साइकिल रैली निकालेगा। इस रैली का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, खेल भावना, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देना है।
यह विशेष कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, मेरा युवा भारत और भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से देशभर में आयोजित हो रहा है। कठुआ में यह कार्यक्रम सुबह सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगा। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग भी सुबह सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में होगी। यहां से साइकिल रैली कोर्ट रोड होते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ तक जाएगी। इसमें युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, साइकिल चालक, खेल प्रेमी और आम नागरिक हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन ओलंपिक के तीन प्रमुख मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मैत्री को समर्पित है। कार्यक्रम में नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान को भी प्रमुखता दी जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज संदेश से भी जुड़ा है।