{"_id":"67c604967e10493bc50115ba","slug":"jahangeer-11-beat-katra-team-from-six-wicket-in-cricket-kathua-news-c-201-1-knt1008-117946-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जहांगीर इलेवन देवल ने कटड़ा की टीम को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जहांगीर इलेवन देवल ने कटड़ा की टीम को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में जहांगीर इलेवन देवल की टीम ने कटड़ा इलेवन की टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राघव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जहांगीर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंदी टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कटड़ा इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में नौ विकेट गंवाकर 132 रन बनाए। कटड़ा के बल्लेबाज रजत शर्मा ने 46 और शुभम शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। जहांगीर इलेवन देवल के गेंदबाज कपिल ने दो और जड्डू ने दो विकेट लिए।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहांगीर इलेवन देवल की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य 11.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर ही पूरा कर लिया। जहांगीर इलेवन देवल की टीम ने छह विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बल्लेबाज राघव ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए और 17 कुल गेंदें खेल कर 62 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज कपिल ने 22 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में मंगलवार को अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।