फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Interstate bike thief gang busted, six bikes recovered

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह बाइक बरामद

विज्ञापन
Interstate bike thief gang busted, six bikes recovered
कठुआ। जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिलावर और लखनपुर थानाक्षेत्र से चोरी हुई छह बाइक को बरामद करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य है। आरोपी से पूछताछ के बाद वाहन चोरी की कई और गुत्थियां भी जल्द सुलझ जाएंगी। हालांकि पुलिस ने चोरी की यह बाइक कहां और किससे बरामद की हैं, इस बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि जिला पुलिस ने बाइक चोरी का मामला सुलझाया है। अबतक 6 बाइक बरामद की जा चुकी हैं। बताया कि बसंतपुर सतवाईं निवासी मस्कीन अली ने लखनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर के बाहर से उसकी स्पलेंडर बाइक चोरी हो गई है। जांच शुरू हुई तो पुलिस ने अल्ताफ निवासी डुंगाड़ा बिलावर को पकड़ा। वहीं उसका भाई अल्काज उर्फ सोनू फरार है। यह दोनों बाइक चोरी कर उसे सस्ते दाम पर बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अल्ताफ ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गई हैं। एसएसपी ने बताया कि इसके साथ ही बिलावर में दो और लखनपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी के एक मामले की गुत्थी को भी सुलझा लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से कुछ और वाहन चोरी के मामले सुलझने की भी उम्मीद है। आरोपी से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed