फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   International Yoga Day today at Sports Stadium, preparations complete

Kathua News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, तैयारियां पूरी

Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day today at Sports Stadium, preparations complete
समारोह के लिए आयुष विभाग ने दिनभर दिया तैयारियों को अंजाम, सुबह 6 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला में होने वाले मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले समारोह के लिए शुक्रवार को दिन भर आयुष विभाग द्वारा तैयारियों को अंजाम दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के संबंध में आयुष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि डीसी डॉ. राकेश मिन्हास के मार्गदर्शन में होने वाले इस जिला स्तर के कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे से किया जा रहा है। इसमें 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे विश्व के लिए संदेश लाइव दिखाया जाएगा। योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे शुरू होने वाले विशेष योग सत्र आयोजित किया जाएगा। आयुष विभाग के 7 योग प्रशिक्षकों की ओर से किए जाने वाले जीवंत प्रदर्शन का अनुसरण करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी, आयुष विभाग के कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षु के अलावा पतंजलि योग समिति, एनएसएस स्वयंसेवक के अलावा एनसीसी कैडेट्स योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जारी अपने संदेश में जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए शहर के सभी लोगों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा शहर में जिला न्यायालय परिसर और जीएमसी कठुआ में भी योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जहां इन आयोजनों के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस क्रम में बनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया जा रहा है। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले योग सत्र के अलावा वहां एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं, बसोहली प्रशासन की ओर से मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली सहित जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी योग सत्र के आयोजन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed