{"_id":"68d2f51ea7608329d605fdc0","slug":"inter-district-level-sports-competitions-from-today-kathua-news-c-201-1-knt1006-124431-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतर जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतर जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आज से
विज्ञापन
जिले में अंतर जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के तहत फुटबॉल और बॉक्सिंग के मुकाबलों का आयोजन बुधवार से शुरू होंगे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में होने वाले इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आने वाले अंडर-17 और अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता के तहत बॉक्सिंग में बालिकाओं के लिए अंडर- 17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले होंगे। जबकि पुरुष वर्ग में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी तरह फुटबॉल में भी बालिका वर्ग के लिए अंडर- 17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता 24 और 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं 26 और 27 सितंबर 2025 को संपन्न होंगी। इसके लिए टीमों की रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है।