{"_id":"6a1c8ead38c393e9dd016791","slug":"instructions-to-further-strengthen-passenger-safety-kathua-news-c-201-1-knt1009-132686-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले आईजीपी ने लखनपुर में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जम्मू जोन भीमसेन टूटी ने रविवार को लखनपुर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजीपी ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार पर बनाएंगे यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्वागत कक्ष की सुरक्षा की विस्तृत जानकारी ली। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ पुलिस उप-महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल, जिला उपायुक्त राजेश शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के अलावा पुलिस ने अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रवेश द्वार पर स्थापित सुरक्षा चौकियों, निगरानी व्यवस्थाओं, वाहन जांच केंद्रों तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा चूक की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। सभी एजेंसियों को बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी हुई है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की निर्वाध आवाजाही, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और सेना ने पूरी मुस्तैदी तथा कड़ी निगरानी के साथ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।
विज्ञापन
आईजीपी ने कहा कि पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बल सीमावर्ती क्षेत्रों, अंतरराज्यीय नाके सहित संवेदनशील इलाकों में लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।