{"_id":"61254e498ebc3e79aa1c2fde","slug":"inspection-kathua-news-jmu2422116151","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण से कार्यालयों में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण से कार्यालयों में मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। एडीसी तिलकराज थापा ने मंगलवार को करीब आधा दर्जन सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। इस बीच सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारी व कर्मियों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। नायब तहसीलदार दीवान चंद, सूचना विभाग के कुलदीप अबरोल मौजूद रहे।
एडीसी ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज, आईटीआई, आईसीडीएस प्रोजेक्ट, सीएचसी, डाईट, जेडईओ कार्यालय, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में दबिश दी। सुबह साढे़ दस बजे राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव गुप्ता, आरके मन्हास, पवन कुमार पपिंद्र कुमार, केहर सिंह, गौतम कुमार, सुरेश सिंह, शिवकुमार, ब्रह्मदत्त, जीवन कुमार, फिजिकल एजुकेशन के संदीप कुमार शर्मा और लाइब्रेरियन संदीप कुमार, लैब असिस्टेंट सुरजीत सिंह, बाली नाथ अनुपस्थित रहे।
आईटीआई बसोहली में सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह, वेल्डिंग इंस्ट्रक्टर अंग्रेज सिंह, वर्कशॉप अटेंडेंट अल्ताफ हुसैन, सीनियर असिस्टेंट राम प्रसाद गैरहाजिर मिले। करीब 10 बजकर 55 मिनट पर एडीसी ने आईसीडीएस प्रोजेक्ट के कार्यालय में दबिश की। यहां सीनियर असिस्टेंट धर्मवीर सिंह, सुपरवाइजर सुरैया बानो, सुपरवाइजर सुदर्शन कुमारी, अंजलि रानी, एचएनएम अनिता बसोत्रा, अरूण कुमार अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। डाइट बसोहली से इंचार्ज एचोडी सुनीता खजूरिया, ओमिता सियोत्रा, एनके खजूरिया, सीनियर लेक्चरर सुभाष चंद्र गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन
सीएचसी के वार्डों का किया निरीक्षण
एडीसी ने सीएचसी बसोहली के वार्डों का निरीक्षण किया। ओपीडी सेक्शन, डेंटल सेक्शन, लेबोरेटरी, टीवी सेक्शन, अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। टीवी सेक्शन की इंचार्ज फार्मासिस्ट मनोरमा देवी ने एडीसी को बताया कि टीवी की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उपजिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ भी एडीसी ने बातचीत की और उन्हें अस्पताल से मिलने वाली दवाइयां और अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछा। एडीसी ने खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य को आठवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के फोन नंबर, नामों की लिस्ट बनाने के लिए कहा। वहीं शिक्षा विभाग के जेडईओ को भी ऑनलाइन स्टडी से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।