फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   inspection

आईजीपी ने कोरोना से निपटने के इंतजामों का लिया जायजा

विज्ञापन
inspection
कोरोना महामारी से निपटने और नियंत्रित रखने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह लखनपुर कॉरिडोर पहुंचे। उन्होनें लखनपुर में जांच व्यवस्था के बीच यात्रियों को लगने वाले समय में कटौती करने के सुझाव भी दिए। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने इंतजामों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के तमाम पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी सेवाएं फ्रंटलाइन वर्करों के रूप में सुनिश्चित रहें। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी दे रहे कठुआ जिले में 95 फीसदी पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दे दी गई है। बताया कि अगले एक दो दिन में यह प्रक्रिया सौ फीसदी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

आईजीपी ने बार्डर पर सुरक्षा ग्रिड के साथ-साथ सीजफायर पर भी जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिस प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि अगले तीन माह के भीतर अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली को सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, गृह मंत्रालय की ओर से इस सुविधा को देश के सभी थानों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। तंत्र के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस थानें, अपराध और अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के एकत्रीकरण, सूचना साझाकरण एवं रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के पोर्टल का प्रयोग करेंगे। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्लान के तहत स्थापित यह एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बचाव के लिए घरों में ही रहें और अत्यधिक जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली को महिला पुलिस थाने को छोड़कर अन्य सभी थानों में लागू कर दिया गया है। क्राइम से संबंधित सूचनाएं इसी माध्यम से दर्ज की जा रही हैं। महिला पुलिस थाने में भी इसके लिए प्रक्रिया जारी है। बताया कि मल्हार और बनी पुलिस थानों में नेटवर्क के चलते कुछ दिक्कतें रहती हैं, लेकिन उन्हें भी जल्द सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed