{"_id":"5dc07ad98ebc3e93b0398da6","slug":"inspection-kathua-news-jmu196540135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी ने खंगाला एनएसएफए का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबी ने खंगाला एनएसएफए का रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद धांधलियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एसीबी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक शिकायत के आधार पर संज्ञान लेते हुए एसीबी की टीम ने कठुआ में जांच शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के कठुआ स्थित कार्यालय में पहुंची एसीबी की टीम ने एनएफएसए का रिकार्ड खंगाला। दो से तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद एसीबी डीलरों और उपभोक्ताओं से जुड़े कुछ रिकार्ड को जांच के लिए साथ ले गई है। टीम ने कुछ ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर डीलरों और बताए गए कैटेगरी के उपभोक्ताओं की भी जांच की। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में प्राथमिक और गैर प्राथमिक श्रेणी में उपभोक्ताओं के संबंध में डीलरों की ओर से गलत जानकारी दर्ज करवाने और उन्हें इसी अनुसार राशन जारी करने की जांच की जा रही है। रिकार्ड में खामियां पाए जाने के बाद कई अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।