{"_id":"63cdb659a1928583578900a8444c03c1","slug":"injured-peoples-health-is-improving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में घायल लोगों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में घायल लोगों की हालत में सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में तारबंदी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा गोली चलाने से घायल लोगों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
जमीन पर तारबंदी करने के मामले में कठुआ में दो गुटों में विवाद हो गया था, एक गुट के सदस्य ने दोनाली बंदूक से चार भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उन्हें जख्मी कर दिया था। जख्मी भाइयों को पहले कठुआ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
वहां उनकी हालत गंभीर होती देख तीन भाइयों को जीएमसी रेफर कर दिया गया था। रशपाल सिंह, सुरिंद्र सिंह और पवन सिंह को रविवार शाम तक जीएमसी में लाया गया था, लेकिन रात होने तक चौथे भाई कुलदीप सिंह को भी जीएमसी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
फिर सभी का अस्पताल की इमरजेंसी में रखा गया। यहां सुरिंद्र सिंह के बाई जांघ में गोली लगी होने के कारण उसकी हालत लगातार खराब हो गई थी। डाक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। जीएमसी में उपचाराधीन अन्य जख्मी भाइयों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही मामले में जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन