फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Income Tax team raided industrial units, causing panic

Kathua News: आयकर टीम ने औद्योगिक इकाइयों में दी दबिश, हड़कंप

विज्ञापन
Income Tax team raided industrial units, causing panic
औद्योगिक इकाई में पहुंची आयकर टीमजागरूक पाठक
लोगेट स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम के दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने उद्योगों के वित्तीय रिकार्डों की जांच की। बताया जा रहा है कि जिंक उद्योग से जुड़ी एक इकाई में आयकर टीम ने गहन सर्वे किया।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिंक व्यवसायी के कोटा राजस्थान स्थित ठिकाने से लेकर देश में अलग-अलग जगहों स्थित दस ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम इन ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इसमें कंपनी के खातों में वित्तीय अनियमितताओं और कर चोरी की आशंका जताई गई है। इकाई से किसी को भी दिन भर अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जांच टीम सभी वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, बिल और कंप्यूटर रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed