फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with grand Kalash Yatra

Kathua News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भगवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with grand Kalash Yatra
बसोहली के बारला चौगान स्थित शिव मंदिर कोटे दी खुई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शनिवार को कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और जय श्री राधे का उद्घोष कर आस्था प्रदर्शित की।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित सुनील शास्त्री की अगुवाई में बैंड-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तों की ओर से लगाए जा रहे जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था। गांव के शिवमंदिर से निकली कलश यात्रा महादेरा मंदिर बसोहली पलाई पहुंची। जहां पूजा अर्चना के साथ कलशों को वहां मौजूद जलस्रोत के पवित्र जल से भरा गया और वापस आश्रम में यात्रा आकर संपन्न हुई। जहां विधि विधान से पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर कथाव्यास ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। इसके श्रवण मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान हरिद्वार में किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत मुनि से योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए।


कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। भगवान विष्णु कहते हैं की जो मेरी कथा कहता और करवाता है उसके इस लोक के सभी कष्टों का वह हरण करते हैं और अंत में उसे बैकुंठ में वास मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed