{"_id":"6a1749df2a841804fd0c359c","slug":"inauguration-of-dewatt-plant-constructed-at-a-cost-of-rs-21-lakh-in-hamirpur-kathua-news-c-201-1-knt1009-132545-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हमीरपुर में 21 लाख से तैयार डीवाट प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हमीरपुर में 21 लाख से तैयार डीवाट प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
मंगलूर ईस्ट, सौंथल और लोगेट में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत हमीरपुर में 15 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का डिसेंट्रलाइज्ड वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट (डीवाट) प्लांट बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को इस प्लांट का उद्घाटन विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। यह प्लांट 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है।
प्लांट का शुभारंभ करने के बाद विधायक जसरोटिया ने कहा कि इस परियोजना से घरेलू अपशिष्ट जल को फिल्टर कर सिंचाई और अन्य गैर-पेय उपयोगों के लिए उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने और भूजल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सतत जल प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने स्थानीय लोगों से प्लांट के रखरखाव में सहयोग देने और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक ने पंचायत मंग्लूर ईस्ट के अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाएं आयोजित कीं। उन्होंने गांव लाडोली, सौंथल और लोगेट में भी लोगों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, सिंचाई सुविधाओं, पेयजल समस्याओं तथा विभिन्न ग्रामीण योजनाओं के लंबित कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी मांगों का चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान मुकेश रोनी और अन्य गणमान्य लोग विधायक के साथ मौजूद रहे।