फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   I call the police flown senses midnight

आधी रात आई कॉल ने पुलिस के उड़ाए होश

Wed, 01 Oct 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 01 Oct 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
I call the police flown senses midnight

पिछले एक वर्ष में दो आतंकी हमले देख चुके कठुआ जिले में सोमवार की रात आतंकियों द्वारा बस हाईजैक करने की खबर ने हड़कंप मचा दिया।सूचना देने वाले ने कई दफा पुलिस के नंबरों पर कॉल कर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के हाईजैक होने की इत्तला दी। इसके बाद जिले की हद में आने वाले हाईवे पर जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई।

विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आखिरकार बस को काबू कर लिया गया, लेकिन मामला अफवाह का निकला, जिसमें एक सैन्यकर्मी ने नशे में धुत होकर पूरे सुरक्षा तंत्र की नींद उड़ा दी थी।पुलिस के अनुसार रात करीब बारह बजे सूचना मिली कि एक बस को दो आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है। सूचना देने वाले ने कहा कि एक आतंकी बस के चालक पर बंदूक ताने हुए है, जबकि दूसरा पिछले दरवाजे के पास खड़ा है। सवारियों से भरी बस को हाईवे पर कहीं भी रुकने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इतना सुनने के साथ ही सुरक्षा तंत्र हिल गया। पुलिस कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी सहित नाका पार्टियों को अलर्ट कर दिया गया। हीरानगर से राजबाग और कालीबड़ी से लखनपुर तक जगह-जगह नाकेबंदी कर जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रही बसों की जांच शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक यह सब चलता रहा। आखिरकार, रात करीब एक बजे रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में बस पहचान ली गई। इसमें सवार नशे में धुत सैन्यकर्मी शमशेर सिंह निवासी आरएस पुरा को काबू में कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस ने आरपीसी की धारा 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि नशे में धुत आरोपी ने कई दफा पुलिस को कॉल कर बस हाईजैक होने और फिर बस के भीतर के हालात बताए। पिछली आतंकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस एक घंटे तक इस घटना से परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed