{"_id":"61b3bb9d1016f113e6165747","slug":"hut-burnt-to-ashes-due-to-sudden-fire-kathua-news-jmu2495841113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग से झोपड़ी जल हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगी आग से झोपड़ी जल हुई राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर से सटे बेड़ियां पत्तन क्षेत्र में अचानक लगने वाली आग के कारण एक झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना में हालांकि कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान जल जाने से गृह स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
शुक्रवार सुबह जिस समय घटना हुई उस समय घर के सदस्य झोपड़ी से बाहर थे। अचानक झोपड़ी से धुआं निकलता देख उन्होंने मदद के लिए आसपास के लोगों का आवाज लगाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने पहले खुद से आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन फूस से बनी झोपड़ी में आग तेजी से फैलती चली गई। बेकाबू होती आग को देखकर लोगों ने इसकी सूचना फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को दी। मौके पर पहुंची इमरजेंसी सर्विस की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर आसपास के घरों तक आग को पहुंचने से रोक लिया। लेकिन इस घटना में बशीर अहमद की झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पीड़ित के पड़ोसियों ने बताया कि बशीर अहमद बीमार होने के चलते जीएमसी कठुआ में भर्ती हैं। लिहाजा घर में हुए नुकसान की सही-सही जानकारी देना उनके लिए संभव नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का उसे नुकसान हुआ है। जिसमें घर के अंदर रखा राशन, बर्तन कपड़े, बिस्तर व अन्य जरूरी सामान शामिल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की। ताकि सर्दी के मौसम में वह गुजर बसर कर सकें।