फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hunger strike strat in kathua

कब्जे के विरोध में भूख हड़ताल

Tue, 10 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 10 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike strat in kathua
- फोटो : logo

गांव जुतथाना के आठ परिवार भूमि पर कब्जा करने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने बताया कि पंचायती चेयरमैन उन्हें भूमि से बेदखल करने की धमकी दे रहा है। उनकी कुछ कनाल भूमि पर कब्जा कर लिया गया है और कुछ पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे छज्जू राम, हेमराज, शमशेर सिंह, दास राम आदि ने बताया कि जुतथाना में आठ परिवारों को पंद्रह कनाल जमीन भूमि सुधार कानून के तहत मिली थी। इसके साथ ही खड्ड के पास का कुछ हिस्सा भी उन्हें अलाट किया गया। इस पर वह खेती भी करते हैं।
विज्ञापन


कुछ समय से पंचायती चेयरमैन उनकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। यहां तक कि एक महीना पहले कुछ कनाल भूमि पर कब्जा भी कर लिया गया। बाकी जमीन से भी उन्हें हटाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी आठ परिवारों के लोगों ने पंचायती सदस्य से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने मना कर दिया। अब वह लोग पंद्रह कनाल भूमि को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं।


ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन के पास वह कब्जे की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। अभी तक किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। हर बार आश्वासन ही दिया गया। उन्होंने कहा कि वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। हर दिन परिवार का एक सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेगा। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह क्रमश: हड़ताल जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed