{"_id":"68321d6e4c1209460b0ca542","slug":"humidity-in-the-afternoon-darkness-at-five-in-the-evening-kathua-news-c-201-1-knt1008-120416-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धूल भरी आंधी के बाद बारिश, कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धूल भरी आंधी के बाद बारिश, कई इलाकों की बिजली गुल
Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज रोड कठुआ में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद
- फोटो : kahtua
47.5 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न, 40.74 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दोपहर की उमस के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। शाम पांच बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कठुआ में शनिवार को 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। साथ ही 40.74 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
आंधी के बाद शाम छह बजे के बाद शुरू हुई बारिश से शहर की सड़कें और बाजार जलमग्न हो गए। अधिकांश इलाकों में शाम से ही बिजली गुल हो गई। दोपहर तक चल रही उमस और इससे पहले लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद मौसम बदलना शुरू हो गया था। बारिश के कारण तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री पहुंच गया। धूल भरी आंधी चलने से बिजली ढांचे को भी कई जगह नुकसान की जानकारी है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल रही, जबकि कई इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
उधर, लगभग एक घंटे की झमाझम बारिश ने कठुआ शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हटली मोड़ के पास जलभराव हुआ। इसमें कई वाहन बंद हो गए। उधर, लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला सचिवालय के नजदीक सड़क तालाब बनी नजर आई। मुख्य बाजार कठुआ में बरसात के दौरान आने वाली बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले।