फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Human service is the duty of medical students

मेडिकल छात्रों का कर्तव्य है मानव सेवा

विज्ञापन
Human service is the duty of medical students
कार्यक्रम में शपथ लेते प्रशिक्षु डॉक्टर। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जीएमसी कठुआ में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए नवआगंतुक विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन डे 2022 का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट ने कहा कि मानवता की सेवा ही मेडिकल छात्रों का कर्तव्य है। सभी छात्र मानव सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। वहीं, डॉ. सुजाता गुप्ता द्वारा समारोह को व्हाइट कोट सेरेमनी के तौर पर मनाया गया।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मीनाक्षी द्वारा चरक शपथ का पाठ किया गया था। शरीर विज्ञान के सहायक प्रोफेसर विभाग डॉ तरसेम कुमार द्वारा छात्रों को शरीर विज्ञान की शपथ दिलाई गई। समारोह में डॉ सबिता योगराज ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें नए पाठ्यक्रम से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल छात्र बिना किसी प्रकार का तनाव लिए अपना कार्य करें। शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीएमसी कठुआ और संबद्ध अस्पताल एमबीबीएस छात्रों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा 3 साल से प्रदान कर रहा है। संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को मानवता की सेवा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed