फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   House on fire

आग लगने से हजारो का हुआ नुकसान

विज्ञापन
House on fire
कठुआ। शहर के वार्ड 7 स्थित एक घर में अचानक भड़की आग के चलते हजारों रुपयों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। रविवार की सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में घर के मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी रसोई में अपना काम कर रही थी तो घर के पिछले हिस्से में स्थित कमरे में अचानक आग भड़क उठी। घर के अंदर से उठते धुंए को देखकर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन वह दौड़ कर कमरे में गई तो देखा कि वहां काफी तेजी से आग जल रही थी।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि पत्नी ने घर को आग से जलता देख शोर मचा कर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। इस दौरान लोगों ने पहले घर की बिजली काटी और फिर कमरे में रखा सामान निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों से मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, तब तक स्थानीय लोगों ने ही आग को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों के प्रयास से कमरे में रखा काफी सामान निकाल लिया गया है। लेकिन, वहां लगा इनवर्टर, टेलीविजन और एयर कंडीशनर सहित कई अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों के अनुसार आग के कारण जिस तरह से कमरे में लगे एयर कंडीशनर सहित अन्य बिजली के उपकरण जले हैं, उससे लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही घर में आग भड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed