{"_id":"64adb656175ed8742d05aee7","slug":"house-meeting-kathua-news-c-201-1-knt1006-784-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बस स्टैंड पर आने और जाने के अलग-अलग गेट बनाने सहित दिए कई सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बस स्टैंड पर आने और जाने के अलग-अलग गेट बनाने सहित दिए कई सुझाव
Wed, 12 Jul 2023 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में हाउस मीटिंग, शहर की समस्याओं और सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श
कठुआ। शहर में 2023 से पहले हुए निर्माण के नक्शे पास कर निर्माण को जायज बनाने के लिए नगर परिषद में सहमति बनी है। मंगलवार को परिषद कार्यालय में आयोजित हाउस मीटिंग के दौरान सभी पार्षदों ने इस सहमति जताते हुए कहा कि इससे परिषद को जहां अच्छा राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, लोगों को भी कानूनी सुरक्षा मिल पाएगी।
बैठक में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोध राज ने शहर के न्यू बस स्टैंड के विकास के लिए 1.5 करोड़ की राशि उपलब्ध होने की जानकारी दी। इससे पार्षदों ने बस स्टैंड पर आने और जाने के अलग-अलग गेट बनाने के साथ स्टैंड की चहारदीवारी करवाने, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने के अन्य जरूरी इंतजाम करने पर खर्च किए जाने का सुझाव दिया। बैठक में नरेश शर्मा, बलजीत सिंह, अशोक शर्मा, संजीव वैद्य, रेखा कुमारी, कुलवंत कौर, जोगिंदर कुमार आदि पार्षद मौजूद रहे।
नगर परिषद के प्रधान रजिंदर सिंह बब्बी ने स्टैंड के विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाने की बात कही। इस दौरान वार्ड 13 के पार्षद रणधीर सिंह ने कहा कि वार्ड की मौजूदा हालत को देखते हुए वहां विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
वहीं, वार्ड 19 के पार्षद राहुलदेव शर्मा ने कहा कि गत माह की बैठक के दौरान स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराए जाने की बात तय हुई थी। मगर अभी तक उनके वार्ड में एक भी लाइट ठीक नहीं हुई है। इससे बारिश के इस मौसम में लोग परेशान हैं।
हाउस मीटिंग में शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष चर्चा हुई है। इसमें काली बड़ी और हटली मोड़ में प्रवेशद्वार बनाने के साथ हर वार्ड के साइन बोर्ड लगाने के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई है। आने वाले दिनों में लोगों को इसके परिणाम दिखाई देंगे।
रजिंदर सिंह बब्बी, प्रधान नगर परिषद