फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   honour

पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने वाले जवान देवेद्र सिंह को सौपा 50 हजार इनाम का चेक

विज्ञापन
honour
पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले जवान को सम्मानित करते डीसी ओपी भगत। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। आईबी पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने वाले बीएसएफ के जवान देवेंद्र सिंह को डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से घोषित की गई 50 हजार रुपये इनाम राशि का चेक देकर सम्मानित किया। डीसी ओपी भगत ने हौसला अफजाई करते कहा कि ऐसे जवानों पर हमें गर्व है।
विज्ञापन

ऐसे जवानों की बदौलत ही हम चैन की नींद सोते हैं। उपायुक्त ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि बहादुर जवान को सम्मानित करने का मौका मिला, जिन्होंने दुश्मन की बड़ी साजिश को नाकाम किया। देवेंद्र सिंह ने भी डीसी का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश सेवा में इसी तरह डटे रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसएफ की 97 बटालियन के सीओ सत्येंद्र गिरी, बीडीसी चेयरमैन कर्ण कुमार, पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा भी मौजूद रहे।
गौर हो कि बीएसएफ की मनियारी पोस्ट के नजदीक 20 जून को पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन को जवान देवेंद्र सिंह ने मार गिराया था, जिसे गिराने के बाद उसके साथ भेजा गया असलहा-बारूद बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed