फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Home Minister Honored CISF Constable Rajesh Kumar

Kathua News: बसोहली के लाल को गृहमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
Home Minister Honored CISF Constable Rajesh Kumar
गृहमंत्री अ​मित शाह ने सीआईएसएफ के कांस्टेबल राजेश कुमार को किया सम्मानित।
- 2022 के सुंजवां फिदायीन हमले में दो आतंकियों को किया था ढेर
विज्ञापन

- अमित शाह ने पुलिस पदक से किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 22 अप्रैल 2022 को जम्मू के सुंजवां इलाके में आतंकी ऑपरेशन के दौरान अपनी वीरता का परिचय देने वाले सीआईएसएफ के कांस्टेबल राजेश कुमार को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। तमिलनाडु के थक्कोलम में शुक्रवार को आयोजित समारोह के दौरान उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें सम्मानित किया। जिसके बाद गांव के लोग खुद को गर्वांवित महसूस कर रहे हैं।
22 अप्रैल 2022 को जम्मू के सुंजवां इलाके में दो फिदायीन आतंकियों को सीआईएसएफ के जवानों ने ढेर किया था। इनमें जम्मू-कश्मीर के बसोहली उप जिले के दूरदराज माश्का गांव के कांस्टेबल राजेश कुमार भी शामिल हैं। कांस्टेबल राजेश कुमार की वीरता और उन्हें मिले पुरस्कार पर बसोहली और खासकर माश्का में उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बकौल राजेश कुमार 22 अप्रैल 2022 की सुबह तीन बजकर चालीस मिनट का समय था। छत्तीसगढ़ से उनके दल को जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की विशेष ड्यूटी पर तैनात किया गया था। रुटीन की ही तरह बठिंडी के चाटा इलाके से उनका वाहन गुजर रहा था। इसी बीच पास की इमारत पर घात लगाकर बैठे आतंकी ने पहले जहां यूबीजीएल दागा। इससे वाहन न्यूट्रल होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। चालक जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हमला होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सुबह साढ़े चार बजे तक चली जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया लेकिन इसमें सीआईएसएफ की बस में सवार दस जवानों में से एक एएसआई शहीद हो गए। राजेश ने बताया कि वे 2017 में सीआईएसएफ में शामिल हुए थे । बताया कि गृहमंत्री के हाथों पुरस्कृत होना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed