फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hockey exhibition match organized in Kathua on National Sports Day

Kathua News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कठुआ में हॉकी प्रदर्शनी मैच का आयोजन

Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 30 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hockey exhibition match organized in Kathua on National Sports Day
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रदशर्नी मैच के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्स अति​थि। स्र
कठुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में प्रदर्शनी हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ और खालसा हॉकी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में हॉकी जम्मू-कश्मीर के कार्यकारी सदस्य संदीप मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के शारीरिक शिक्षा निदेशक संदीप शर्मा और विक्रमजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

हॉकी कोच रोहित शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और हॉकी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना था। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर मैच का संचालन चनवीर सिंह और सुखविंदर सिंह ने किया, जबकि परमिंदर सिंह, रणदीप सिंह और तनवीर सिंह सहित कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed