फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hiranagar news, heavy rain news

Kathua News: हीरानगर में बिजली गिरने से चार मवेशी मरे

Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 13 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
hiranagar news, heavy rain news
आसमानी बिजली गिरने से हुए नुकसान की जानकारी देते गुज्जर समुदाय के लोग। - संवाद
हीरानगर। हीरानगर उपमंडल के कई इलाकों में सोमवार रात को हुई भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

भूमि कटाव के कारण कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए तो कहीं बिजली के खंभे टूटने से मंगलवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। डिंगा अंब तहसील में पड़ते गांव खेरी में बारिश से एक पोल्ट्री फार्म का शेड ढह गया। छन्न दितियाल में तरनाह नाले के नजदीक बिजली गिरने से गुज्जर समुदाय के चार मवेशी मारे गए। गनीमत रही कि मवेशियों को बांधने गए दो युवक बाल-बाल बच गए। लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। भारी बारिश के कारण तरनाह नाले में आई बाढ़ से रख सरकार इलाके में अस्थायी मार्ग बह गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed