फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hindu Organisation Held Protest Against Attack on Minority in Bangladesh

Kathua News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन ने फूंका पुतला

विज्ञापन
Hindu Organisation Held Protest Against Attack on Minority in Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं के ​खिलाफ अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मंगलवार शाम आठ बजे हिंदू संगठन के सदस्यों ने एकत्रित होकर रामकोट के धार सड़क पंचायत अमुआला के किलथर में प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया।
वहीं, संगठन के सदस्यों ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को गिरफ्तार करने की जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की। पंचायत अमुआला के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि यूएनओ को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए कहें और अपने स्तर पर भी अहम कार्यवाही की जाए। कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनकी संपत्तियां नष्ट की जा रही हैं। हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने कहा कि हिंदुओं को सोची-समझी साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। हिंदू समुदाय की महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। किलथर में बांग्लादेशी सरकार का पुतला जलाने के उपरांत प्रधानमंत्री से अपील है कि जल्द से जल्द बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed