फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Himachal defeated Bani and captured the volleyball trophy

Kathua News: हिमाचल ने बनी को हराकर किया वॉलीबॉल ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal defeated Bani and captured the volleyball trophy
बनी में आयोजित वॉलीबॉल मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। संवाद - फोटो : kathua
डायमंड स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। डायमंड स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हो गया। फाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बनी की टीम को सीधे पांच सेटों में हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्य अतिथि के रूप में बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उनके साथ थाना प्रभारी बनी सुरेश रैना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी बनी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील की है। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन से ही कोई बेहतरीन खिलाड़ी बनता है। ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। इस टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी सिद्धार्थ को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed