{"_id":"68a76d718bb8d0760c0a2968","slug":"helicopter-service-disrupted-in-katra-after-noon-journey-continues-kathua-news-c-10-jmu1045-692070-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कटड़ा में दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा बाधित, यात्रा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कटड़ा में दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा बाधित, यात्रा जारी
Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा । माता वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को वीरवार को मौसम की बदलती स्थिति का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक कटड़ा धर्मनगरी और त्रिकुटा पर्वत पर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। हेलिकॉप्टर सेवा सुबह कुछ समय के लिए संचालित रही, बाद में इसे बंद करना पड़ा।
दोपहर बाद आसमान पर बादल मंडराने लगे। मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दोपहर को हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मां के जयकारों के बीच यात्री पैदल मार्ग, घोड़े-खच्चर, पिट्ठू और पालकी का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए। श्राइन बोर्ड प्रशासन के अनुसार सभी मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खुले हुए हैं और यात्रा सामान्य रूप से जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऊपरी इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम चार बजे तक लगभग 13,500 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। बुधवार को करीब 19,800 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई थी।