फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Helicopter crash

झील की गहराई बन रही तलाशी अभियान में रोड़ा

विज्ञापन
Helicopter crash
रंजीत सागर झील में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के तलाशी अभियान में इस्तेमाल की गई क्रेन, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। रंजीत सागर झील में क्रैश के बाद समाए हेलीकॉप्टर के एक हिस्से की तलाश छठे दिन भी किसी निष्कर्ष तक पहुंचती नजर नहीं आई। झील के जिस इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, उसको चिन्हित कर स्पेशल फोर्सेज की टीमें लगातार तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

रंजीत सागर बांध प्रबंधन की ओर से फोर्सेज को दो बेड़े भी उपलब्ध कराए गए हैं। सोनार की मदद भी ली जा रही है, लेकिन झील की अधिक गहराई और विशेष उपकरणों की कमी अभियान में देरी की बड़ी वजह बने हुए हैं। बरसात में रंजीत सागर झील का जलस्तर लगातार बढ़ता रहता है। वर्तमान में भी झील का जलस्तर 520 मीटर से अधिक है।
विज्ञापन

तीन दशक पहले तैैयार हुई इस कृत्रिम झील में जो इलाका समाया है, वहां पहले पहाड़नुमा इलाके और आबादी वाला क्षेत्र होता था। झील कहीं भी समतल नहीं है, और इसमें पेड़ों से लेकर छोटी पहाड़ियां हैं, जो जलस्तर कम होने पर टापू की तरह बाहर आती हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर जिस इलाके में क्रैश हुआ है, वहां की गहराई काफी अधिक है। गोताखोर विशेष उपकरणों की मदद के बिना इतनी गहराई में उतर नहीं पा रहे हैं। लेकिन, जहां तक संभव हो पा रहा है, उपलब्ध उपकरणों की मदद से गोता लगाकर लगातार तलाश जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर का जो हिस्सा झील में समाया है, और जिसकी लगातार तलाश जारी है, उसी में पायलट और को पायलट के फंसे होने की आशंका है। अभियान में लगातार बढ़ता समय दोनों के बचने की उम्मीद को भी धूमिल करता जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को विशाखापटनम से विशेष टीम के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही कुछ और उपकरण भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed