फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heeranagar news, block public health unit open news

Kathua News: पीएचसी डिंगा अंब में बनेगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
heeranagar news, block public health unit open news
पीएचसी डिंगा अंब में ब्लॉक प​ब्लिक हेल्थ  यूनिक का काम शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। स्रोत
- 4.8 भूमि पर 40 लाख से होगा इमारत का निर्माण कार्य
विज्ञापन

- क्षेत्र में फैलने वाली किसी बीमारी की तुरंत मिलेगी जानकारी, समय रहते शुरू हो सकेगा रोकथाम का काम

हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव डिंगा अंब में प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण का कार्य वीरवार को शुरू हो गया। 4.8 कनाल भूमि पर 40 लाख की लागत से बनने वाली इमारत का नींवपत्थर जसरोटा के विधायक राजीव जसोटिया ने रखा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इस प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए आने वाले समय में करीब 1 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस परियोजना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही है। बीएमओ स्वामी शरण ने बताया कि इस यूनिट में अत्याधुनिक लैबोरेट्री होगी जिससे इस ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी तरह की बीमारी के फैलने की समय पर जानकारी मिल पाएगी और तुरंत उसकी रोकथाम के लिए समय रहते काम शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है और विधायक के प्रयासों से यह काम बहुत जल्द शुरू हुआ है। इसी दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक भी की जिसमें उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर स्थानीय पूर्व सरपंच कुलदीप गुप्ता, गंधर्व सिंह, पूर्व पंच विक्रम सिंह, समर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed