फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heavy rain

Kathua News: भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
heavy rain
जलभराव की समस्या का समाधान न करने पर लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

कठुआ। जिले भर में भारी बारिश जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में दिन भर लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का बहाव तेज होने लगा है। वहीं, जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह से जारी बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों गली-मोहल्लों में जलभराव आम तौर पर बना रहा। वहीं हाईवे भी इससे अछूता नहीं रहा है। हटली मोड़ के पास हाईवे एक बार फिर तालाब बन गया। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। हाईवे पर हुए इस जलभराव में कई वाहन फंसे, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया। वहीं, कालीबड़ी में काफी पानी जमा रहा।
शहर के वार्ड 17 को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। इससे वहां के लोगों को इस जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। घुटनों तक भरने वाले इस पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। लोगों ने हर बारिश के बाद वहां होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान न करने पर नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन


स्थानीय जनकराज शर्मा ने बताया कि फिश फार्म के पास सड़क पर जमा होने वाले पानी की निकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण हर बार जब बारिश होती है तो यहां तालाब बन जाता है। जो कई-कई दिन तक भरा रहता है। मजबूरी में लोगों को वहां सड़ रहे पानी से ही गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलदास का कहना है कि बारिश के दौरान ऊपर से आने वाला पानी अपने साथ कचरा और गंदगी भी लाता है, जो वहां जमा हो जाता है। कई बार इस बारे में नगर परिषद को अवगत भी कराया गया है, लेकिन शहर के एक किनारे पर स्थित उनके वार्ड की इस समस्या को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया है। इस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article