फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: अब जीएमसी में प्रसव के बाद प्रसूता व नवजात को मिलेगी अच्छी देखभाल

विज्ञापन
health news
कठुआ। जीएमसी कठुआ के प्रसूति रोग विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नया वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

26 बेड की क्षमता वाले नए वार्ड के शुरू होने के बाद अब प्रसूता को भर्ती करने की क्षमता 60 से बढ़कर 86 हो गई है। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जीएमसी कठुआ में प्रतिदिन औसतन 20 के करीब प्रसव के लिए भर्ती होती है। इसमें सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को तो 24 घंटे के बाद घर जाने की इजाजत दे दी जाती है लेकिन सिजेरियन के मामलों में महिलाओं को कम से कम तीन दिन अस्पताल में ही रुकना पड़ता है। वहीं, प्रसव के जटिल मामलों में महिलाओं को इससे ज्यादा दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रखना पड़ता है। इसके अलावा कई बार नगरी, हीरानगर, बिलावर, बसोहली और बनी उपजिला अस्पतालों से भी महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में इन महिलाओं काे बेड शेयर भी करने पड़ते थे।

इस समस्या से निपटने के लिए जीएमसी कठुआ के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक के खाली पड़े रिकवरी वार्ड को प्रसूति विभाग के पोस्ट सिजेरियन वार्ड में तब्दील कर दिया गया। 26 बेड वाले इस वार्ड के साथ तीन बेड वाली हाई डिपेंडेंसी यूनिट की व्यवस्था की गई। वहीं, नई सुविधा में अलग से कक्ष की मांग करने वालों के लिए भी तीन कमरों को मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार कर दिया गया। इससे अब परिसर के प्रसूति रोग विभाग में 86 बेड की भर्ती सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed