{"_id":"6553d72f5ea5639cde0e972b","slug":"health-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-4415-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 8 नए मामले मिले, मरीजों का आंकड़ा 550 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 8 नए मामले मिले, मरीजों का आंकड़ा 550 पहुंचा
विज्ञापन
-7 नवंबर के बाद नहीं सामने आया चिकनगुनिया का कोई मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। बीते दिनों तापमान में भारी गिरावट से डेंगू के मामले मिलने कम हुए थे। लेकिन, अब अधिकतम तापमान में एक बार फिर उछाल के बाद मंगलवार को डेंगू के 8 नए मामले सामने आए। हालांकि, चिकनगुनिया की रफ्तार काफी कम हुई है। चिकनगुनिया का आखिरी मामला 7 नवंबर को सामने आया था। उसके बाद से चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया। हालांकि, जिला में इस सीजन के दौरान सामने आए चिकनगुनिया के 41 में से 5 मरीज अभी भी इलाज करवा रहे हैं। वहीं, डेंगू की बात की जाए तो इस सीजन में जून से अब तक 550 मामले सामने आए हैं। इनमें से 488 रिकवर हो चुके हैं और अन्य इलाज करवा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा का कहना है कि लोग जागरूक हो रहे हैं। डेंगू के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 2 दिन में केवल 8 मामले ही सामने आए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के मरीज रिकवर हो रहे हैं। जिले में केवल 5 मरीज ही एक्टिव हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कॉलेज रोड, अरलीवंड, कृष्णा नगर, सहार और बिलावर के कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जागरुकता अभियान चलाया और एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया।