{"_id":"678c019968cdf852210f10c6","slug":"health-checkup-camp-organised-by-trust-kathua-news-c-201-1-knt1002-116678-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने मुफ्त में कराए महंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने मुफ्त में कराए महंगे टेस्ट
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सत्यम फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से जंडियाल भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने किया। फिजिशियन विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज महाजन विशेष तौर पर मौजूद रहे।
शिविर में लीवर से संबंधित रोगों की जांच के लिए फाइब्रोस्कैन, नसों की समस्या का पता लगाने के लिए न्यूरोपैथी टेस्ट, फेफड़ों की कार्य क्षमता की जांच के लिए सिप्रोमेट्री, शुगर लेवल, थाइरॉएड प्रोफाइल, यूरिक एसिड आदि टेस्ट किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संभावित बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है। शिविर का लाभ लेने वाले लोगों ने कहा कि कई रोगों के महंगे टेस्ट मुफ्त हुए हैं, बहुत बड़ी सुविधा मिली है।