{"_id":"68a630dfa1354d5c7903cec2","slug":"hansa-bhuldi-road-including-hathan-bhandar-dhaggar-dhaman-and-koti-is-completely-closed-kathua-news-c-201-1-knt1008-123218-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाथन, भंडार, ढग्गर धमान और कोटी सहित हंसा भुलड़ी सड़क पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाथन, भंडार, ढग्गर धमान और कोटी सहित हंसा भुलड़ी सड़क पूरी तरह बंद
Thu, 21 Aug 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
भेड़ बलोड को जाने वाले मार्ग के बह जाने के बाद खड्ड बने मार्ग को पार करता बाइक चालकसंवाद
बनी। बनी क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाने वाली ग्रामीण सड़कों को बारिश ने बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चौथे दिन भी कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इससे स्कूल जाने के लिए बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और आम जनता को भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर आपातकालीन सेवाओं पर पड़ा है, जो बाधित हो गई हैं।
हाथन, भंडार, ढग्गर धमान और कोटी सहित हंसा भुलड़ी सड़क पूरी तरह बंद हैं। सड़क बंद होने से आवागमन भी ठप हो गया है और मरीजों को इलाज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी कठिनाई हो रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारी मोहम्मद सलीम ने बताया कि हाथन और भंडार सड़क को जल्द बहाल करने की कवायद तेज़ी से जारी है। वहीं ढग्गर धमान और कोटी सड़क को दुरुस्त करने में कुछ और समय लग सकता है क्योंकि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहा कि यह मार्ग कुछ किलोमीटर तक खोल दिया गया है। लगातार विभाग की ओर से यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन से कई मार्ग बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और व्यापारिक गतिविधि भी पूरी तरह ठप हो गई है।