फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hand pumps are not working in Mudal area, water is not coming from taps installed in homes

Kathua News: मुदाल इलाके में हैंडपंप खराब, घरों में लगे नल से नहीं आ रहा पानी

Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hand pumps are not working in Mudal area, water is not coming from taps installed in homes
खराब पड़ा हैंडपंप। स्रोत:जागरूक पाठक - फोटो : kathua
पानी की समस्या से जूझ रही पंचायत कछेड़ इलाके की 500 आबादी, लोग बोले - प्राकृतिक स्रोतों में भी कम होता जा रहा पानी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कछेड़ के मुदाल इलाके में हैंडपंप खराब होने से स्थानीय लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। तहसील मुख्यालय रामकोट से यह इलाका पांच किलोमीटर दूर है। यहां हर घर में नल तो हैं, मगर पेयजल आपूर्ति ठप है।
लोग पानी के लिए हैंडपंप पर निर्भर थे, लेकिन खराब होने के कारण मीलों पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं। इलाके की 500 आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अभी इलाके में पानी का कोई स्रोत संबंधित विभाग ने नहीं बनाया है, जिस कारण लोगों के घरों तक नल के जरिए पानी की आपूर्ति भी बंद है। स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत कछेड़ से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, मास्टर बलदेव सिंह, पूर्व नायब सरपंच कछेड़ जगदेव सिंह, अमीरचंद, सूबेदार हुक्म सिंह और दर्शन सिंह ने भूजल विभाग से जल्द हैंडपंप दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में भूजल विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर को दो बार फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed