फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Hand Pump is not working, Peoples Face Problems

Kathua News: दो महीने से खराब पड़ा हैंडपंप, 500 की आबादी परेशान

विज्ञापन
Hand Pump is not working, Peoples Face Problems
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप दो महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इसकी जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

अनिल कुमार, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश, सुदेश कुमार और प्रदीप सिंह ने बताया कि वार्ड छह के ज्यादातर लोग इसी हैंडपंप पर पेयजल के लिए निर्भर हैं जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को कई किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि इस संबंध में कई बार भूजल विभाग को अवगत करवाया के खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवाया जाए लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों ने मांग की है के जल्द से जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवाया जाए ताकि वार्ड छह की 500 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत से राहत मिल सके।
विज्ञापन


कोट..
समस्या संज्ञान में आई है, दो दिनों के भीतर खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा।
- अरुण देव सिंह, कनिष्ठ अभियंता, भूजल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed