{"_id":"6866e3ced0fa5d79280b65fe","slug":"guru-hargobind-sahibs-prakash-parv-will-be-celebrated-on-the-5th-kathua-news-c-201-1-knt1006-121615-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पांच को मनाया जाएगा गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पांच को मनाया जाएगा गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व
Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ द्वारा विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पांच जुलाई को गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि इस शुभ दिन पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध रागी भाई दिलीप सिंह द्वारा गुरबाणी कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही भाई अमरीक सिंह टाड़ी जत्था गुरु हरगोबिंद साहिब के जीवन इतिहास पर प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत करेगा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने समस्त जिला वासियों एवं संगत से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में पूरे श्रद्धा भाव से सहभागिता करें और गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म और सेवा के मार्ग को अपनाएं। संवाद