Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gunfire Near Keerian Bridge: Police Foil Escape Attempt, Three Held After Shootout

Jammu Kashmir: कठुआ के कीड़ीयां पुल के पास मुठभेड़, बाइक सवारों ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 03:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Oct 2025 03:34 PM IST
सार

कठुआ के कीड़ीयां पुल पर पुलिस नाके के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों घायल होकर पकड़े गए। पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Gunfire Near Keerian Bridge: Police Foil Escape Attempt, Three Held After Shootout
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ जिले के लखनपुर सेक्टर स्थित कीड़ीयां पुल के पास बुधवार दोपहर को एक नाका चेकिंग के दौरान पुलिस और तीन संदिग्धों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, करीब 12:30 बजे पुलिस ने कीड़ीयां से कठुआ की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, जिस पर तीन युवक सवार थे। पुलिस के रोकने पर युवकों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


भागते वक्त उनकी बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों गिर पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को काबू में लेकर तुरंत कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में से एक की पहचान मुराद अली, पुत्र तेग अली, निवासी जखबर, कठुआ के रूप में हुई है, जिसे गंभीर चोटों के चलते जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान जुका, पुत्र बशीर, निवासी सरोर, बाड़ी ब्राह्मणा, जम्मू के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मौके से एक पिस्तौल बरामद की गई है। हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed