फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gun pickers won't last long: Tarun Chugh

बंदूक उठाने वाले ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेंगेः तरुण चुग

विज्ञापन
Gun pickers won't last long: Tarun Chugh
कठुआ। जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में कमी आई है। और आतंकियों की उम्र में भी कमी आई है। बंदूक उठाने वाले ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेंगे, हमने यह करके दिखाया है। यह बातें कठुआ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने कठुआ में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू कश्मीर की जनता प्यार करती है और प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। मोदी सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाई है। जिसके लिए यहां की जनता उनकी आभारी है।
विज्ञापन

तीन परिवारों का वंशवाद और लूट चाहे वो अब्दुल्ला और बेटे या मुफ्ती या बेटे या नेहरू का वंशवाद हो उसे खत्म कर दिया गया । उन्होंने आरोप लगाया कि इन परिवारों ने जम्मू कश्मीर को लूटने का काम किया। चुग ने कहा कि आज नया जम्मू कश्मीर पर्यटन, रोजागर और सर्विस सेक्टर की ओर बढ़ा है। चुग के कठुआ पहुंचने पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता देविंद्र राणा ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर को आत्म सम्मान और तरक्की के पथ पर ले जा सकती है। उन्होंने भाजपा का दामन जम्मू के हक और सम्मान के लिए थामा है। वहीं पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। जम्मू कश्मीर के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को विकल्प समझते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों से साथी भाजपा में शामिल हो रहे हैं जो पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए रवींद्र सलाथिया और उनकी टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed