{"_id":"67d324853eced24614080782","slug":"ground-eleven-bhaddu-team-beat-basohli-in-cricket-kathua-news-c-201-1-knt1006-118251-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ग्राउंड इलेवन भड्डू की टीम ने बसोहली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ग्राउंड इलेवन भड्डू की टीम ने बसोहली को हराया
विज्ञापन
भड्डू में जारी क्रिकेट मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : nowshera news
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में वीरवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में ग्राउंड इलेवन भड्डू की टीम ने मास्टर इलेवन बसोहली की टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मास्टर इलेवन बसोहली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में बसोहली की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और 15वें ओवर में ही टीम 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बसोहली के बल्लेबाज कुलदीप राज ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज लाल सिंह ने 10 रनों का योगदान दिया। ग्राउंड इलेवन भड्डू के गेंदबाज मुनीश कुमार ने तीन और रोजी ने तीन विकेट लिए।
71 रनों का पीछा करने उतरी भड्डू की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 11वें ओवर में चार विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया। भड्डू के बल्लेबाज रोमी चाढ़क ने 36 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज भल्ला ने 22 रनों का योगदान दिया। भड्डू के खिलाड़ी मनीष कुमार ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।