फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Grand welcome to the sacred Chhadi Yatra of Chandi Mata

Kathua News: चंडी माता की पवित्र छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
Grand welcome to the sacred Chhadi Yatra of Chandi Mata
पाडर मचैल से आई चंडी माता की छड़ी यात्रा का स्वागत करते भक्तसंवाद
पाडर मचेल से चलकर कठुआ पहुंची चंडी माता की पवित्र छड़ी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को कठुआ स्थित आदियोगी आश्रम में पहुंची यात्रा का स्वागत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने माता रानी का जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल सैकड़ो भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर ढोल और बांसुरी की मधुर धुन ने कठुआ में पहाड़ी संस्कृति की झलक पेश की।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई कर रहे माता ज्वाला के पुजारी रतनलाल परिहार ने बताया कि यह 36 वीं पवित्र छड़ी यात्रा है। 23 अक्टूबर से शुरू हुई यात्रा हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी जा रही है। जहां पूरी मानवता के कल्याण, सुख समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। वहां से यात्रा वापस 31 अक्टूबर को माता के भवन की ओर प्रस्थान करेगी। उन्होंने कठुआ में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाने के लिए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री तरसेम राज शर्मा ने बताया कि माता के आदेश के अनुसार तीन दशक से ज्यादा समय से चल रही इस यात्रा को सफल बनाना पूरे सनातन समाज का दायित्व है। इसी को देखते हुए यात्रा के स्वागत का प्रबंध किया गया है। जिसमें यात्रा में शामिल 150 भक्तों को कठुआ में विश्राम के अलावा भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा की आने वाले सालों में यात्रा के स्वागत के लिए और भव्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री खैराती लाल शर्मा, हेमराज पखरु, रतन वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed