{"_id":"67ed89b2510142672b08a657","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-in-fire-in-four-kullas-kathua-news-c-201-1-knt1006-118848-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चार कुल्लों में आग लगने से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चार कुल्लों में आग लगने से लाखों का सामान जला
Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्ले और पराली में लगी आग को बुझाते हुए लोग। संवाद
- फोटो : kathua
दमकल ने मौके पर पहुंचकर किया काबू पाने का प्रयास, मगर समय रहते नहीं बुझी आग
हीरानगर। चड़वाल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से समुदाय विशेष के लोगों के चार कुल्ले जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम किया, लेकिन इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता कुल्लों के भीतर रखी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार बिल्लू, जाकिर दीन और गनी को जानकारी मिली कि उनके कुल्लों में अचानक आग लग गई है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धमकर विभाग को जानकारी दी और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुचीं। करीब आधे घंटे तक दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया कल्लों में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।