फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Girls High School At Name of Nayak Vakeel singh Jasrotia

Kathua News: अब नायक शहीद वकील सिंह जसरोटिया के नाम से जाना जाएगा गर्ल्स हाई स्कूल

विज्ञापन
Girls High School At Name of Nayak Vakeel singh Jasrotia
स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर करते केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। कस्बे में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल अब नायक शहीद वकील सिंह जसरोटिया गर्ल्स हाई स्कूल के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्कूल को शहीद के नाम पर समर्पित करते हुए इसका नामकरण किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का सम्मान सुनिश्चित कर रही है। इस दाैरान सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट कुलवंत सिंह, कठुआ के विधायक डॉ भारत भूषण, डीडीसी कर्ण अत्री, जिला शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवार के लिए गर्व का पल : शाहिद वकील सिंह जसरोटिया के पुत्र मनजीत सिंह ने कहा कि यह उनके पूरे परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है।
लंबे समय से इस संघर्ष में लगे हुए थे आखिरकार 41 वर्षों बाद उनके पिता के नाम पर स्कूल का नामकरण उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। जिसके लिए स्थानीय विधायक विजय शर्मा, सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में आतंकी हमले में बलिदान हुए थे नायक वकील सिंह : हीरानगर में 18 मार्च 1945 को जन्मे शहीद नायक वकील सिंह जसरोटिया 26 मार्च 1963 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दीं।

28 जून 1984 को त्रिपुरा के रजवाड़ी इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें छह जवान बलिदान हो गए और इसी हमले में नायक वकील सिंह ने भी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। स्थानीय विधायक विजय शर्मा भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed