फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Girl Child Died And Three Injured in Road Accident

Kathua News: कंबाइन मशीन से मोटरसाइकिल की टक्कर में बच्ची की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Girl Child Died And Three Injured in Road Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजबाग थाना के अंतर्गत कोटपुन्नू में कंबाइन मशीन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा रविवार देर शाम को हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार बच्ची सहित तीन अन्य लोग कंबाइन मशीन से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उपजिला अस्पताल नगरी में लाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। वहीं चार वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान अमाया देवी पुत्री सुरिंद्र हंसा निवासी सलालपुर हीरानगर के रूप में हुई है। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। जिनकी पहचान 27 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र बच्चन लाल, 35 वर्षीय रचना देवी पत्नी सुरिंद्र हंसा, सात वर्षीय अजान हंसा पुत्र सुरिंद्र हंसा तीनों निवासी सलालपुर हीरानगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed