{"_id":"68321beb70bf56f1b60c4eaa","slug":"gdc-ramkot-organized-the-first-training-camp-of-scouts-and-guides-kathua-news-c-201-1-knt1009-120408-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीडीसी रामकोट ने स्काउट्स और गाइड्स का पहला प्रशिक्षण शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीडीसी रामकोट ने स्काउट्स और गाइड्स का पहला प्रशिक्षण शिविर लगाया
Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्काउट्स और गाइड्स के प्रशिक्षण शिविर के दौरान जीडीसी रामकोट के विद्यार्थी व स्टाफ। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में भारत स्काउट्स और गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से स्काउटिंग आंदोलन में शामिल किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स और गाइड्स अधिकारी हारून मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने नए पंजीकृत सदस्यों से भारत स्काउट्स और गाइड्स को समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद पंजीकृत विद्यार्थियों को भारत स्काउट्स और गाइड्स के प्रवेश प्रशिक्षण के आदर्श वाक्य, सलामी, संकेत और पाठ्यक्रम आदि के बारे में परिचित कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में बीए सेमेस्टर दूसरे और चौथे की कुल 35 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल ने सम्मानित संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर मुख्यालय आयुक्त/आईसी रोवर्स केएल शर्मा, जिला आयोजन आयुक्त यशपाल, संकाय रेंजर लीडर डॉ. वसुंधरा राजे (विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र) सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।